Wednesday, October 2, 2019

ग्राम समाज की जमीन दिलाने के नाम पर बीस हजार की ठगी

शिवम यादव (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। क्षेत्र के ग्राम दिलावरपुर निवासी बालक राम ने घुघचिहाई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिलावलपुर पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन को बालक राम ने बीस हजार में खरीदा था। जिस पर गांव के ही वेद प्रकाश पुत्र रामविलास राजेश पुत्र घासीराम जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित के मना करने के बावजूद भी उक्त कब्जे दार मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीण का आरोप है कि पूर्व प्रधान भी इस मामले में कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। पीड़ित बालक राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा दिलाए जाने के नाम पर बीस हजार की ठगी की गई है।जिसमें पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

No comments:

Post a Comment