Tuesday, October 15, 2019

प्रहार योजना के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा सिखाई गई

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से  संचालित प्रहार योजना के अंतर्गत आज जे.पी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज नानपारा मे छात्राओं को आत्मरक्षा करना सिखाया गया । तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण मे ब्लैक बेल्ट दिलीप जासवाल तथा दिनकर द्विवेदी के द्वारा छात्राओं को किसी भी आपातकाल मे अपनी सुरक्षा के लिये अभ्यास करा कर प्रशिक्षित किया लगभग 300 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण मे भाग लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विवेक सिंह , प्रधानाचार्या डा.वीरांगना कांत ,एवं  अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं‚ माहेश्वरी मिश्रा ,प्रियंका भारती, सायमा, फरहाना परवीन, गणेश शंकर श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता, ज्योति सिंह उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment