प्रीतम सिंह (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
रिसिया, बहराइच (उ0प्र0)। जिले में नवाबगंज क्षेत्र के एक घर में चोरी करने एक युवक घुसा। घर में लेटी किशोरी जाग गई, इस पर युवक ने उसे बंधक बना लिया और 6 लाख रुपए भी ले लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवारी जन वहां पर पहुंचे और चोर को पकड़ कर पिटाई की जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज क्षेत्र के घर में रविवार की रात लगभग 2 बजे गांव का ही एक युवक चोरी करने की नीयत से घर में घुस गया। परिजनों का कहना है कि खटपट की आवाज सुनकर घर में सो रही घरवाले जाग गए। उसके जागते ही घर में घुसे युवक ने युवती को बंधक बना कर घर में रखे 6 लाख रुपए चोरी कर लिया। युवती के चिल्लाने पर युवक ने उसकी गर्दन पर छुरी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के शोर मचाने पर उसके माता-पिता वहां पहुंचे और युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारी जन सोमवार को तड़के 3 बजे घायल युवती को ले जाकर बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पिटाई से घायल हुए आरोपी को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

No comments:
Post a Comment