Friday, October 25, 2019

साइकिल व बाइक की भिड़ंत, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। साइकिल व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार के हेलमेट की वजह से हेलमेट तो टूट गया लेकिन उसका सर बच गया।घायलों को गंभीर हालत में सी एक सी में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को बिशेश्वर गंज थाना क्षेत्र के सोहरियावा गांव निवासी गोकरन नाथ शुक्ल (70)साइकिल पर सवार होकर बिशेश्वर गंज बाजार जा रहे थे। उधर, बाजार निवासी अमित पांडे अपनी बाइक पर सवार होकर बहराइच की ओर जा रहे थे। चंदामाऊ गांव के समीप दोनों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया ।समय पर एंबुलेंस न पहुंचने पर मौके पर पहुंचे बिधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने तत्काल घायलों को गंभीर हालत में अपनी गाड़ी से सी एच सी बिशेश्वर गंज ले जाकर इमरजेंसी में भर्ती कराकर अपनी मौजूदगी में प्राथमिक उपचार कराया । जहां घायल की गंभीरता को देखते हुए सी एच सी अधीक्षक डॉ रंजीत सिंह ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

No comments:

Post a Comment