शिवम यादव (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई पूरनपुर के अध्यक्ष रामनरेश शर्मा के सौजन्य से नेकी की दीवार के साथियों ने पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरित किए। प्राइमरी स्कूल पूरनपुर दो में नन्हे-मुन्ने बच्चों में बुक नोटबुक व चॉकलेट वितरित की गई। जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरभ पांडे ने की इस पुनीत कार्य के अवसर पर अधिवक्ता मुकेश गुप्ता, नेकी की दीवार से गुरमेल गिल,राहुल सक्सेना, सोनू ढाबा ने विशेष सहयोग किया।
प्राइमरी स्कूल पूरनपुर दो के स्टाफ में सुमन लता सुरुचि रानी ममता देवी रश्मि लता वह पूरा मौजूद रहा नेकी की दीवार स्कूल स्टाफ ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।




No comments:
Post a Comment