Sunday, October 13, 2019

राजस्व संग्रह अमीन संघ बहराइच का चुनाव सम्पन्न हुआ

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा(बहराइच) उ0प्र0। राजस्व संग्रह अमीन संघ जनपद बहराइच स्तरीय अधिवेशन तहसील नानपारा के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुआ जिसमें जनपद स्तरीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चुनाव हुए अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी,महामंत्री राकेश भटनागर निर्वाचित हुए मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी दीक्षित ,विशिष्ट अतिथि महामंत्री अनुज कुमार,प्रांतीय मंत्री राजेश मिश्रा,की देख रेख में जनपद स्तरीय कमेटी में अध्यक्ष पद पर दुर्गेश दत्त सिंह,व संजीव त्रिपाठी के बीच हुए चुनाव में 76 मत पड़े अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत पाने वाले संजीव त्रिपाठी को निर्वाचित घोषित किया गया। 
इसी प्रकार महामंत्री पद पर राकेश भटनागर व स्वामी दयाल के बीच चुनाव हुए जिसमे राकेश भटनागर को सर्वाधिक मत पाने पर निर्वाचित घोषित किया गया शेष पदों पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए जिला उपाध्यक्ष भूमि विक्रम सिंह, ज़िला कोषाध्यक्ष राम लाल,ज़िला उपमंत्री आदित्य प्रताप सिंह, ज़िला संग़ठन मंत्री विशुनाथ मौर्या,संप्रेक्षक कैलाश नाथ श्रीवास्तव चुने गए निर्वाचन अधिकारी के रूप में लेखपाल संघ के जिला मंत्री त्रिजोगी नारायन शुक्ला की पार दर्शी व्यवस्था सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment