डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मिहीपुरवा के दरोगापुरवा में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बलहा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रमेश कुमार गौतम के समर्थन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जसके मुख्य अतिथि घनश्याम खरवार चन्द पूर्व सांसद/जोनल इंचार्ज देवीपाटन मण्डल, ब्रजेश कुमार गौतम रहे तथा अध्यक्षता राम शिरोमणि वर्मा सांसद श्रावस्ती ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन जंहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हकीकत अली, फैयाज अली रईस अहमद आदि ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पुनः बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को पूर्व विधायक राम सागर अकेला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन जंहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हकीकत अली फैयाज अली, उत्तम कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष बसपा प्रदीप गौतम, राम बरन मौर्या दिलबाग सिंह आदि ने संबोधित किया।

No comments:
Post a Comment