संवादसूत्र एजेंसी (NNI Coverage)
उन्नाव, उ0प्र0। लखनऊ कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात 7 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय साइड से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवकों को उन्नाव जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
शुक्रवार रात करीब 7 बजे दही चौकी थाना क्षेत्र के ऐलन कूपर के सामने मिथुन पुत्र शहादत एवं फ़रीद पुत्र कलीम जो कि दही चौकी इंडार्गो फैक्ट्री में कार्य करते है शुक्रवार की रात उन्नाव से राशन का सामान लेकर वापिस आ रहे थे युवक जब एलन कूपर हाईवे स्थित के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक बगल की खंती मे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई। आस पास के लोगो ने उन्हें खंती से निकाला जब कि ट्रक ड्राइवर मौके पर भाग निकला।
मौके पर युवकों के सहयोगी मित्र मुख्तार ने पहुँच कर बड़ी फुर्ती से युवकों को जिला अस्पताल भर्ती कराया व पुलिस को सूचना दी। समाचार मिलने तक पुलिस ने ट्रक संख्या यू0पी042टी06664 को अपने कब्जे में खड़ा करा लिया था। युवक के परिजनों को फ़ोन पर सूचना दे दी गई थी।



No comments:
Post a Comment