Saturday, October 19, 2019

रेगुलेटर बदलते वक्त सिलिंडर फटने से मकान में लगी आग

धर्मेंद्र कुमार साहू (NNI Coverage बॉर्डर संवाददाता)
इंडोनेपाल बार्डर (बहराइच) उ0प्र0। तहसील नानपारा अन्तर्गत क़स्बा रुपईडीहा में पार्वती जनरल स्टोर के पीछे अंदर रिहाइशी मकान के किचन में अचानक सिलेंडर में आग लग गई जो विकराल रूप लेते हुए जलने लगा। आग लगने की जानकारी होते ही घर के सदस्य व दुकान पर काम करने वाले कामगारों में हड़कम्प मच गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार एक सिलेंडर में गैस ख़त्म होने पर दूसरा सिलेंडर लगाया जा रहा था जिसको लगाने के बाद गैस स्टोव को जलाने पर अचानक सिलेंडर में लगे रेगुलेटर में आग जलने लगी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग पूरे किचन में फ़ैल गयी, जिसको घर के सदस्य व कामगारों द्वारा साहस दिखाते हुए सिलेंडर पर बालुओं की बौछार कर दी काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक किचन का सारा सामान जल चूका था।
इसी बीच सूचना मिलने पर नेपाल से अग्निशमन दमकल भी आ चुका था जिनके कर्मचारियों ने अंदर जाकर स्थिति को जांचा परखा व जिस सिलेंडर में आग लगी थी उसको बाहर निकाला सिलेंडर का रेगुलेटर जल जाने के कारण बराबर उसकी गैस निकल रही थी दमकल कर्मियों ने सिलेंडर को निकाल कर खुले में रख दिया । घर के सदस्य संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस घटना में लगभग 1 लाख रुपए का सामान जल चूका है जबकि किचन के बगल में ही दुकान के सामान का गोदाम है उसमें कोई हानि नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment