धर्मेंद्र कुमार साहू (NNI Coverage बार्डर संवाददाता)
इंडोनेपाल बार्डर/बहराइच (उ0प्र0)। थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा लच्छीराम पुत्र श्यामा निवासी सुजौली थाना रूपेहिडिया जनपद बहराइच के तहरीर सूचना पर *वादी मुकदमा के सगे भाई विनोद उम्र 22 वर्ष को चाकू से गले व शरीर पर अऩ्य जख्म देने तथा हत्या के प्रयास* के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 375/19 धारा 307 भादवि0 बनाम भरत लाल (बाबा) पुत्र मंगल प्रसाद निवासी भरत मिलाप चौराहा कटरिया मोहल्ला थाना कोतवाली नगर गोण्डा को आज दिनांक 14.10.2019 को थाना स्थानीय पर गठित टीम उ0नि0 श्री सोमपाल गंगवार आरक्षी इन्द्र प्रकाश सिंह आरक्षी राजन कुमार द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त भरतलाल बाबा उपरोक्त को समय करीब 10.45 बजे बाबा परमहंस कुट्टी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू (छूरा) सहित गिरफ्तार किया गया तथा बरामद चाकू के सम्बन्ध में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया है।

No comments:
Post a Comment