कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। नगर निगम शहर के कुछ क्षेत्रों को ब्लैक स्पॉट चिन्हित करते हुए अभियान चलाकर सफाई कराने की एक नई पहल का आज से प्रारम्भ कर रहा है जिसके अन्तर्गत उस स्थान में विशेष अभियान चलाकर कूड़ा उठाना सफाई करना टूटी सड़को का पैच वर्क ,छोटे बड़े डस्टबिन रखवाना तथा अतिक्रमण खाली कराकर उस स्थान पर आवश्यकता के अनुसार वृक्षारोपण व फुटपाथ आदि का निर्माण किया जा रहा है जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी और नगर आयुक्त की अगवाई में लोहारन भठ्ठा जे०के० मंदिर के पीछे से अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त ,जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment