अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़नी में बुधवार को एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। वह पकड़ी बघौड़ा थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र का मूल निवासी था और यहां अपनी पत्नी को लेने आया था। सूचना मिली तो घर वाले मौके पर पहुंचे।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के पकड़ी बघौडा निवासी मुकेश उर्फ लाल बाबू (24) का विवाह तीन वर्ष पूर्व बूढ़नी भलुहिया निवासी उत्तम प्रसाद के पुत्री मंशा देवी के साथ हुआ था। मंशा देवी कुछ दिन पूर्व अपने पिता के घर आई हुई थी। बताते हैं कि मृतक अपनी पत्नी को ले जाने के लिए चार दिन से अपने ससुराल में था। सुबह मृतक बिना किसी से कुछ बताए बाहर जाकर पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।मृतक के पिता जगदीश की तहरीर पर धनुही चौकी इंचार्ज राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment