Saturday, October 19, 2019

बंद उपकोषागार पुनः चालू कराने के लिए सौंपा गया ज्ञापन

युसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
निघासन-खीरी (उ0प्र0)। बंद किए गए उप कोषागार निघासन को पुनः चालू कराए जाने के लिए तहसील अधिवक्ता संघ के वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है।
       शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मेजर सिंह की मौजूदगी में अधिवक्ता भवन में एक आवश्यक मीटिंग बुलाई गई।  बता दें कि तहसील निघासन की स्थापना के समय से ही उप कोषागार का संचालन यहां हो रहा था जिसके चालान इलाहाबाद बैंक शाखा निघासन में ही जमा किए जाते थे लेकिन शासन द्वारा उपकोषागार को बंद कर दिया गया है जिस कारण इलाहाबाद बैंक ने चालान लेना बंद कर दिया।जिससे अधिवक्ताओं को मेड़बंदी, आकृर्षिक हेतु शुल्क एवं शस्त्र लाइसेंस रिनीवल के लिए जमा किए जाने वाले शुल्क चालान के लिए जनमानस को भी अब जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
      मीटिंग में अधिवक्ताओं की राय जानने के बाद अध्यक्ष मेजर सिंह, मंत्री रवि गुप्ता ने निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपकर पूर्व से संचालित उप कोषागार को पुनः चालू कराए जाने की मांग की है इस दौरान उपाध्यक्ष अम्बरीष श्रीवास्तव, ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश शर्मा, सर्वेश मिश्रा, लवतिवारी, टीएल यादव, रमेश गोस्वामी, जगमोहन लाल, योगेश, आशीष, इजहार, वशीर, नवदीप सिंह, आत्माराम,राकेश वैश्य, राजू गिरि,राजेंद्र प्रसाद आदि वकील मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment