Thursday, October 24, 2019

पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में एकदिवसीय योगासन

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय जे०पी० गर्ल्स इण्टर कॉलेज नानपारा मे पतञ्जलि योगपीठ के तत्वाधान में एक दिवशीय शिविर का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने निरोगी काया बनाने के लिये गुर शिखे।
योग शिक्षक कौशलेन्द्र कुमार ने छात्र छात्रों व शिक्षको को ताड़ासन बृक्ष आशन,सूर्य नमस्कार चक्रासन,प्राणायाम में भ्रामरी, अनुलोम विलोम,समेत अन्य योगासन कराये।उन्होंने कहा कि प्राणायाम से भस्तिरका से स्वास रोग में ,अनुलोम विलोम से सर दर्द, लकवा, ब्लड प्रेशर तथा भ्रामरी से मीग्रैन,सर दर्द, दिमाग को शार्प रखने में मदद मिलती है प्राणायाम से और अन्य भी अन्य फायदे है । नियमित रूप से योग करने पर शरीर तो चुस्त रहता ही है, दिमाग भी तेज होता है उन्होंने कहा कि योग युवको के लिये प्राण शक्ति,बृद्धजनो के लिये संजीवनी साबित होती है।कई आशन ऐसे भी है जिसका फायदा तुरंत मिलता है इस मौके पर प्रधानाचार्य डा० वीरांगना कान्त, राम कृपाल चौहान, ज्ञान प्रकाश, फरहाना परवीन, महताब जहाँ, प्रियंका, श्री देवी, ज्योति सिंह, प्रियंका भारती, गणेश शंकर, शक्ति पाठक, ज्योति पाठक, सुरेन्द्र कुमार, शैफाली, प्रदीप कुमार समेत विद्यालय का पूरा स्टॉफ मौजूद था।

No comments:

Post a Comment