Friday, October 25, 2019

कचड़ा अखिर क्यों बाहर पड़ा रहता है कूड़ेदान से बाहर?

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा कई जगहों पर कूड़ा करकट डालने हेतु डब्बे लगवाये थे और लोहे के चौड़े डब्बे भी रखे थे की इसमें कूड़ा आदि डाला जाए मगर सफाई कर्मियों की लापरवाही से कूड़े के डब्बे में लोगों द्वारा कूड़ा न डालकर डब्बे के नीचे अगल बगल में डाल दिया जाता है जब इस बारे में कुछ लोगों से जानकारी की गई कि जब कूड़े के लिए डब्बा रखा है तो फिर कूड़ा उसमे क्यों नहीं डालते हो तो उन लोगों ने बताया कि यह डब्बा कूड़े से भर जाता है मगर इसको यहाँ से जल्दी फिकवाया नहीं जाता है इस कारण बदबू आती रहती है। 
गौरतलब है कि अगर सफाई कर्मी प्रति दिन डब्बे का कूड़ा करकट खाली मर लें तो क्षेत्रवासी उसमे ही कूड़ा डाले मगर उनकी ही लापरवाही के कारण हम लोग डब्बा घर जाने के बाद कूड़ा नीचे डाल देते हैं। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया, "क़स्बे में इस प्रकार गन्दगी और सफाई कर्मियों की रवय्ये की उन्हें जानकारी नहीं है हम अभी इसको दिखवाते हैं।"

No comments:

Post a Comment