गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पीलीभीत स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक दीक्षित द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर धर्म सिंह मार्छल, क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर कमल सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी पीलीभीत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment