डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत हाड़ा बसहरी के ग्राम हाड़ा में तालाब की भूमि 31 बीघा है शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम प्रधान ने तालाब और पार्क का सुंदरीकरण कराया था उसमें गेट लगाया गया था तालाब के पास ही परंपरागत ताजिया दार अपनी ताजिया दफन करते रहें हैं।
चेहल्लुम के दिन ताजिए रखने वालों ने ताजिए रोककर अधिकारियों को बताया कि हमारे रास्ते को बंद कर दिया गया है जबकि ऐसा नहीं था मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने गेट के अंदर से ताजिया निकालने एवं जेसीबी से गड्ढे खुदवा कर शांति पूर्वक ताजिए दफन कराए तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बैठक करके मामला निपटाने की बात कही थी मंगलवार को उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र, कोतवाल संतोष कुमार सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर ताजिया तारों को बैठाकर तय किया कि परंपरागत ताजिया दफन होते रहेंगे इस पर ताजिया दार तैयार हो गए मामला शांत हो गया।
ग्राम प्रधान शहजाद अली का कहना है कि उनसे चुनाव हारने वाले लोग काफी दिनों से कोई न कोई बहाने से मामला गर्म करते रहें हैं प्रधानी चुनाव को लेकर ही ताजियादार को भड़काया गया ग्राम प्रधान ने कहा की उन्होंने किसी का रास्ता नहीं रोका है और ना ही किसी को कुछ कहा है। कोतवाल नानपारा संतोष कुमार सिंह का कहना है की गांव के लोगों को बिठाकर बातचीत हो गई है अब किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।


No comments:
Post a Comment