धर्मेंद्र कुमार साहू (NNI Coverage संवाददाता)
इंडोनेपाल बॉर्डर/बहराइच (उ0प्र0)। रुपईडीहा कस्बे में वादी मुकदमा सीताराम पुत्र शिवदयाल निवासी निबिया दा0 सहजना थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच की दुकान पर समान खरीदने के बहाने से नई बस्ती दा0 केवलपुर निवासी जाने आलम पुत्र मोहम्मद आलम द्वारा कस्बा रुपईडीहा में *राम जानकी इन्टर कालेज के समाने की दुकान पर समय करीब 10.00 दिन* में काउन्टर पर खडे होकर कुछ समान मागा गया दुकान मालिक उपरोक्त द्वारा जैसे ही अऩ्दर जाकर समान निकालने लगे मौके का फायदा उठाकर काउन्टर पर *पोलीथीन में रखा 07 अदद लोहे का टी 03 अदद यूनियन 10 अदद निपुल* को लेकर चोरी की नियत से भागा मौके पर दुकान पर मौजूद श्री सीताराम उपरोक्त द्वारा दौडा कर पकड लिया गया तदोपरान्त थाना हाजा को सुपुर्द किया गया उक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना हाजा पर *मु0अ0सं0 374/19 धारा 379/411 भादवि0* पंजीकृत कर अभियुक्त *जाने आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी नई बस्ती कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच* को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया हैं।

No comments:
Post a Comment