डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नवरात्र पर्व के समापन पर प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर तहसील नानपारा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है' इसी क्रम में उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा ने कोतवाल नानपारा संतोष कुमार सिंह के साथ ईटहा और सरयू तट गायघाट में स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित ग्राम प्रधान और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी रास्तों को सही किया जाए पेयजल और प्रकाश व्यवस्था साफ-सफाई और बैरिकेडिंग समय से कराई जाए।

No comments:
Post a Comment