Sunday, October 6, 2019

युवक ने बगौडी से प्रहार कर कुत्ते को किया लहूलुहान

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुक्खन पुरवा में मुस्लिम समुदाय के युवक ने कुत्ते के पैर काट डाले। एकांत में बैठे कुत्ते पर युवक ने बगोड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 एवं पशुपालन विभाग को दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश पटेल ने टीम भेजकर मौके पर उपचार कराया। ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

No comments:

Post a Comment