कृष्णा वर्मा (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
नानपारा (बहराइच)/देवीपाटन मण्डल, उ0प्र0। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान के दावा ठोक रही है वही बहराइच के नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं चारों और सिर्फ गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है लेकिन जिम्मेदार पालिका प्रशासन एवं सफाई कर्मी क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है। मोहल्ला बेलदारन टोला के वार्ड नंबर 16 में पायनियर स्कूल से लेकर यूनानी हॉस्पिटल की तरफ जाने वाले रास्ते के दोनों ओर नाली और घरों से निकला कचरा बराबर जमा रहता है मोहल्ले वासियों ने सभासद बाबू से कचरा हटवाने के लिए कई बार शिकायत की लेकिन उनकी बात को अनसुनी कर दिया गया।
यही हाल मोहल्ला किला मे वार्ड नंबर 22 का भी है जहां पर इकट्ठे कचरे से बीमारियां फैल रही हैं सड़क पर कचरा बिखरा रहता है। स्कूली बच्चों का भी उस रास्ते से आना जाना होता है जो बीमारी के शिकार हो रहे हैं। सभासद जमाल हामिद वारसी उर्फ बबलू से लोगों ने कई बार कचरा हटवाने और नाली साफ करवाने का अनुरोध किया लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से कोई कवायद नहीं की गई क्षेत्रवासियों का कहना है कि पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहित उर्फ राजू और अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी की शह पर सफाई कर्मी अपने काम पर ध्यान नहीं देते जिससे क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है।



No comments:
Post a Comment