Monday, October 28, 2019

अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी, हुई मौके पर मौत

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल (बहराइच) उ0प्र0। जरवल नगर पंचायत के वैराकाजी मोहल्ले में कब्रिस्तान के समीप आज सोमवार सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास रुखसार बानो उम्र 29 वर्ष/ पति सलमान अहमद, रुखसार बानो ने दुपट्टे से अज्ञात कारणों के कारण फांसी लगा ली, घटना की जानकारी मिलने पर जरवल चौकी से पुलिस आरक्षीयों की टीम घटनास्थल पर पहुंची, रुखसार को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक रूखसार की मौत हो चुकी थी। परिवार में मचा कोहराम, घटना की जानकारी होने पर हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, जरवल नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि इंतजार अहमद मिथुन भी मौके पर मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment