कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, जरवल/बहराइच (उ0प्र0)। दीपावली के त्यौहार पर जरवलरोड थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल व जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह अपने पूरे दलबल के साथ जरवल बाजार में पहुंचे। भीड़-भाड़ क्षेत्रों का दौरा किया व अराजकताओ के ऊपर रखी कड़ी निगाह। जरवल बाजार से निकल कर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने पूरे दलबल के साथ, पहुंचे एक गरीब मिट्टी के दीए के दुकानदार के पास उसका सारा दिया खरीद कर उसके परिवार में दीपावली की खुशियां भर दी ऐसे पुलिस ऑफिसर बहुत कम ही लोग मिलते हैं जो यह सोच रखते हैं कि गरीबों का भी बराबर सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर जरवलरोड थाना प्रभारी विजेंद्र पटेल व जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह अपने पूरे दलबल के साथ जरवल में फ्लैग मार्च किया व लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

No comments:
Post a Comment