अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। घटिया ड्रेस वितरण के आरोप में निलंबित हुए प्राथमिक विद्यालय सरसठ बिटौरा के शिक्षक के पक्ष में स्कूली बच्चे व ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। बुधवार को मामले की जांच करने पहुंचे अधिकारी को बच्चों व ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। छात्र शिक्षक को बेकसूर बताते हुए रोने लगे। अपने अभिभावकों संग स्कूल परिसर में धरना शुरू कर दिया। रूख भांपकर नरम पड़े अधिकारी तो बच्चों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा दी है। बच्चों ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया कि यदि उनके सर (शिक्षक) को उस स्कूल में वापस नहीं लाया गया तो वो स्कूल छोड़ देंगे।
अवधेश ने निलंबन की बात स्कूल में अपने बच्चों को तबादले के रूप में बताई और स्कूल से चले गए। लेकिन अध्यापक पर एकाएक हुई इस कार्रवाई पर स्कूली बच्चे व अभिभावक कुछ इस कदर दुखी हुए कि पूरे गांव में उदासी छा गई। दूसरे दिन स्कूल ड्रेस में बच्चे स्कूल तो पहुंचे, लेकिन बिना बैग के।बनारस जिले के रहने वाले अवधेश झा की फखरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरसठ बिटौरा में प्रभारी प्रधान शिक्षक के रुप में है। बीते पांच अक्टूबर को बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया गया। अवधेश पर ड्रेस वितरण में मानकों की अनदेखी करने व अपने दायित्वों में लापरवाही बरतने का आरोप है।
मंगलवार को स्कूल खुलने के बाद शिक्षक आनंद कुमार शुक्ला बच्चों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी बच्चे पढऩे नहीं पहुंचे। स्कूल में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। ग्राम प्रधान रोमी मेहरोत्रा ने बताया कि अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा भी गया, लेकिन किसी ने बच्चों को पढ़ने नहीं भेजा। बुधवार को बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।


No comments:
Post a Comment