Tuesday, October 1, 2019

हाई मास्ट लाइटों से जगमगाएगी राजा सुहेलदेव की धरती

अखिलेश श्रीवास्तव (NNi Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन रुबीना रेहान के प्रयास से शहर के मोहल्ला बशीर गंज ,सालार गंज ईदगाह, किसान डिग्री कालेज तिराहा और डिगिहा तिराहे पर नगर पालिका द्ववारा लगाय गये 100 फुट ऊंचे विधुत पोलों पर लगी हाई मार्क्स स्ट्रीट लाईटों से पूरा क्षेत्र दूधिया रौशनी में नहाया हुआ है सौ फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिरने वाली इसकी रोशनी से कई सौ फिट का ऐरिया चारों तरफ से रोशनी में डूब जाता है चौराहों पर लगाई गई स्ट्रीट लाईट की विशेषता यह है कि इसकी रोशनी कई सौ मीटर दूर से ही नज़र आना शुरू हो जाती है जैसे बड़े बड़े खेल स्टेडियमों में रात में होने वाले क्रिकेट मैच के दौरान हमे मैदान में खड़े एक एक खिलाडी साफ नज़र दिखलाई पड़ते हैं इसी प्रकार चौराहे पर खड़े व्यक्ति की पहचान कर पाना अब मुश्किल ना होगा । लगभग 16 लाख रूपये कीमत वाले सौ फुट ऊंचे हाई मार्कश विधुत पोल शहर के चार स्थानों पर लगाय गये हैं ।
नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाज़ी रेहान खां ने पालिका के कई सभासदों के साथ सालार गंज ईदगाह तिराहे पर हो रहे लाईट ट्रायल के दौरान बताया कि सौ फुट ऊंचे हाई मार्क्स विधुत पोल शहर के डिगिहा तिराहा , के डी सी तिराहा, बशीर गंज पुलिस चौकी के निकट व सालार गंज ईद गाह तिराहे पर लगाय गये हैं इसके लगने से यह क्षेत्र रात में भी गुलज़ार रहेंगें नगर में चल रहे अन्य विकास कार्यों के साथ ही यह कार्य भी मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने बताया कि 30 मीटर यानी सौ फुट ऊंचे एक विधुत पोल पर 300×300 वाट के 16 हाई मार्क्स लाइटें लगी हैं हर स्ट्रीट लाईट पोल पर टाईमर भी लगा है जो शाम 06 बजे स्वतः जलेगें और सुबह 06 बजे स्वतः लाईट बन्द हो जायगी।

No comments:

Post a Comment