राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। विधानसभा बलहा के उप चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद प्रथम विधानसभा आगमन पर विधायक सरोज सोनकर का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रायबोझा, धर्मकांटा,गायघाट, मटिहा मोड़, पेट्रोल पम्प,कुड़वा डागरा, मिहीपुरवा बाजार,मोतीपुर आदि स्थानों पर बहुत जोरदार स्वागत किया स्वागत में सैकड़ों दो पहिया,चार पहिया वाहनों का काफिला चल रहा था विधायक स्वागत से अभिभूत थी बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ख़ुशी की लहर दिख रही थी जीत के जश्न पर सरोज सोनकर ने कहा कि हमारी विजय कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनको दिए सम्मान की जीत है।
श्रीमती सोनकर ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया पुरे कार्यक्रम में योगेश प्रताप सिंह, आलोक जिंदल,वीर चंद्र वर्मा,विक्रम सिंह, उदय राज सिंह,सुभाष वर्मा,सतीश पोरवाल,रमेश चंद्र,पवन पोरवाल,अतुल चौधरी,रोहित सुक्ला,अवधेश वर्मा आदि बीजेपी कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।



No comments:
Post a Comment