सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी मुंशीपुरवा के ग्राम नरैनापुर मे नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम वर्ष 2019 के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन वाहिनी के सहायक कमांडेंट डॉक्टर के.डी. कांबले के नेतृत्व मे शुरू किया गया । इस प्रतियगिता मे सीमा क्षेत्र की कुल चार टीमों रूपईडीहा, बाबागंज, संथलीया, बख्सीगांव ने हिस्सा लिया। जिसमे पहला मुकाबला 20-20 मिनट का बाबागंज व रूपईडीहा के बीच खेला गया जिसमे रूपईडीहा 55-47 के अन्तर से विजई रही दूसरा मुकाबला भी 20-20 मिनट का बख़्शीगांव व संथलिया गांव के बीच खेला गया जिसमे बख़्शी गांव की टीम 83-40 के अंतर से विजई रही। फाइनल मुकाबला 25-25 मिनट का रूपईडीहा व बख़्शी गांव के बीच खेला गया जिसमे जिसमे रूपईडीहा ने 50-34 के अन्तर से फ़ाइनल ट्राफी अपने नाम की। बेस्ट रेडर का खिताब सिराज अहमद के नाम रहा। इस प्रतियोगिता के रेफ्री चंगप्पा मोरे व गुंजन कलमाड़ी लाइन मैन रोशन खलखो और विशाल स्कोरर सुनील कुमार व कॉमेंटेटर शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी रहे ।
वही दूसरी तरफ ग्राम नरैनापुर के प्राथमिक विद्यालय मे निशुल्क मानव व पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया मानव चिकित्सक के रूप डॉक्टर रीना मिश्रा 62 वाहिनी ने 220 मरीजों को निशुल्क दवा देकर उपचार किया। पशु चिकित्सक के रूप मे डॉक्टर के.डी. कांबले ने 188 पशुओं का उपचार किया।
आज के कार्यक्रम मे सहायक कमांडेंट सुकुमार देब बर्मा निरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक इमरान अंसारी तथा वाहिनी के जवानों सहित हजारों की संख्या मे ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment