Saturday, October 5, 2019

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांधी जी के जीवन से जुड़ी बातों पर चर्चा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के एम० जे० के० डिग्री कॉलेज वीरखेड़ा में गांधी जयंती के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया विद्यार्थियों एवं शिक्षक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी डा० प्रताप सिंह मुख्य अतिथि  विशाल यादव के द्वारा महात्मा गाँधी की प्रतिमा  पर पुष्पाँजल  करके किया गया, कार्यक्रम का संचालन विपिन वर्मा ने किया , सरस्वती वंदना में मुख्य रूप से आब्रती गुप्ता , मिनाक्षी, प्रेमवती, ज्योति, सपना रही, राधा मिश्रा एव सतविंदर कुशवाहा और कुलदीप ने  देशभक्ति गीत सुनाए कार्यक्रम के बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत कलीनगर में जागरूकता रैली निकाली एवं , संगोष्ठी , निबंध आदि प्रतियोगिताएं भी कराइ गई जिसमे बड़ी संख्या में  विद्यार्थियों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया ,मुख्य रूप से प्लास्टिक का उपयोग न करने पर एव साफ सफाई रखने को लेकर विशेष बल दिया,  इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह  ने अपने बक्तब्य में कहा की गाँधी जी के बताये मार्ग पर चलने मात्र से ही हम बहुत कुछ पा सकते है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा० नागेंद्र सिंह , श्याम  वर्मा, ममता शर्मा, राकेश राठौर, कुमारी संदीप कौर,कुमारी  मिथलेश,  रिंकू मंडल , ऋतुराज,  राजपाल आदि ने सहयोग  दिया।

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया खासपुर में गांधी जयंती समारोह में संस्था प्रबंधक  राममूर्ति लाल  एव स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गए तथा छात्र/छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया, इस दौरान प्रधानाध्यापक अंकुर बाजपेयी अध्यापक  तेजपृकाश ममता कामतापसाद हरिकेश सिह भगवानदास  राजीवकुमार आशा सहित आदि लोग उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में महात्मा गांधी व् लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई ।इस मौके पर सुबह प्रभात फेरी निकली गई ।ग्राम प्रधान शंकर सिंह राठौर के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया तथा बच्चों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं  विद्यालय प्रांगण के आसपास  साफ सफाई करवायी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य किशन दत्त शिक्षा मित्र प्रभुदयाल ,पूनम,गंगा देवी व् गाँव के कई लोगो ने सहयोग प्रदान किया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्लपुर खजुरिया में प्रातः साढे सात बजे संयुक्त प्रभात फेरी निकाली गई  एवं ध्वजारोहण किया गया गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किय गए। बच्चों ने रीडिंग कार्नर के अंतर्गत पुस्तके पढ़ी कार्यक्रम में बच्चों के माता पिता भी उपस्थित थे। आर एम जे किसान इंटर कालेज जमुनिया में सुबह ध्वजारोहण किया गया एव साफ सफाई कराई गई, कार्यक्रम में महापुरुषों के जीवन शैली पर विस्तार से चर्चा की गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शात्री जी के जन्म दिन पर बच्चो द्वारा सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा बच्चो को स्वच्छता के बारे मे जानकारी दी, इस अवसर पर कालेज अध्यक्ष  रामनाथ वर्मा, प्रबन्धक  मनोज कुमार प्रधानाचार्य  नरेश वर्मा व समस्त शिक्षक  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment