Saturday, October 19, 2019

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवलरोड, बहराइच (उ0प्र0)। उपजा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर कैसरगंज उप जिलाधिकारी रामजीत मौर्या को ज्ञापन सौंपा।
       अपने ज्ञापन में पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न, हमले व हत्याएं जैसी बढ़ती घटनाओं व अपराध रोकने के लिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुशीनगर में पत्रकार स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की हत्या के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपए मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।ज्ञापन से पूर्व सभी उपजा पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष रमन शुक्ला के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार जरवल में एकत्रित हुए जहां जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, तहसील क्षेत्र कैसरगंज से संबंधित पत्रकार के.के.मिश्रा,सत्येंद्र शुक्ला, विनोद शुक्ला, मुकेश जायसवाल, पंकज मिश्रा, शशि श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गोपीनाथ मिश्रा, मनीष कश्यप, अनिल सोनी, मनोज कश्यप, अशोक मिश्रा, सत्यपाल मौर्या, रजीम अहमद, वी.पी.सिंह आदि सहित दर्जनों पत्रकार द्वारा एकत्रित होकर उपजा संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पत्रकारों द्वारा एकजुट होकर उपजा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, तहसील कैसरगंज अध्यक्ष रमन शुक्ला अन्य संबंधित पदाधिकारियों के नेतृत्व में उर्जा संगठन को मजबूत बनाते हुए पत्रकार हितों व स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष करने की रणनीति पर काम करने की चर्चा भी की गई, जिसका सभी सदस्यों ने सहर्ष मन से स्वागत किया।उपजा बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी व संचालन वी.पी.सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment