Friday, October 11, 2019

घर में मिला नवविवाहिता का शब, मामला संदिग्ध, पिता ने दी तहरीर

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में नवविवाहित का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शब मिलने से गांव में सनसनी फैल गई नव विवाहिता के मायके वालो ने गांव आकर हत्या करने का आरोप लगाया था, पोस्टमॉर्टम कराने को माधोटांडा पुलिस को तहरीर दी है मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ कमल सिंह पूरनपुर एव एसएचओ माधोटांडा ने आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया,पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनियां खास निवासी शीशपाल पुत्र महेश राजपूत की शादी प्रेम प्रसंग के चलते पांच माह पहले कलीनगर बार्ड 5 निवासी रमेश कुमार की पुत्री आशा 20 बर्षीय के साथ हुई थी दोनो प्रेम पूर्वक परिवार में रहते थे रविवार को सुबह तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शब घर मे मिलने से गांव में सनसनी फैल गई,सूचना पाकर पहुंचे नव विवाहिता के मायके वालो ने जमुनियां गांव में पहुंच कर आस पास के लोगो से मौत की जानकारी जुटाई,गांव के कुछ लोग व रिस्तेदार आपस मे सुलह कराने को लेकर दोनों पक्षों को समझाते रहे, पिता रमेश कुमार  ने थाने जाकर तहरीर देकर मौत का कारण स्पष्ट कराने के लिए पोस्टमार्टम की मांग की है उधर जमुनियां पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, सीओ कमल सिंह पूरनपुर ने बताया कि मामला जानकारी में आते ही मौके पर जाकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। 
गांव में चर्चा का विषय बना रामायण में जाने को मना करने पर हुआ विवाद। गांव में हो रही रामायण देर शाम सुनने न जाने देने की जिद पर नवविवाहिता अड़ गई,लेकिन पत्नी की बात को न मानकर वह रामायण सुनने को चला गया इसी बात को लेकर पति पत्नी का आपस में मन मुटाव हो गया था। एक घर में दो सगी बहनो की हुई थी शादी। कस्बा कलीनगर वार्ड नंबर 5 के निवासी रमेश कुमार पुत्र नारायण लाल ने अपनी दो बेटियों की शादी जमुनिया के महेश कुमार के दो सगे पुत्रों के साथ की थी बड़ी पुत्री की कुछ बर्ष पहले बड़े पुत्र के साथ शादी की थी छोटी पुत्री आशा की बीते पांच माह शीशपाल के साथ की थी जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात को मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment