Saturday, October 19, 2019

नेशनल हेल्थ मिशन टीम ने सीएचसी नानपारा की जांच की

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। केन्द्र के स्वास्थ विभाग के चाइल्स एण्ड हेल्थ के असिस्टेन्ट कमिश्नर डा0 शीलत रानी ने अपने टीम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश सिंह के साथ टीम ने विशेष तथा प्रसव अनुभाग की गहनता से जांच की और जांच करने के उपरान्त प्रेस से रूबरू होकर कहा कि सरकार की कोशिश और सी0एस0सी0 की कोशिश सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आगे ग्रामीण क्षेत्रो के सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्रों की भी जांच की जायेगी।
        टीम के समक्ष सी0एस0सी0 में मौजूद नागरिकों ने अपनी शिकायत में  ग्रामीण अचंल के स्वास्थ विभाग की स्थिति अत्यन्त दयनीय बताया। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ व्यवस्था सबसे खराब सी.एस.सी. अमवा हुसैनपुर की है। वहां आधे कर्मचरी प्रतिदिन नदारत रहते है। अमवा हुसैनपुर का आधा कार्यालय नानपारा में चलता है। और आधा अमवा हुसैनपुर में इसी तरह अनेक गांव में बने उपस्वास्थ केन्द्र मात्र शोभा बढ़ाते नज़र आते है कभी-कभार ए0एन0एम0 पहुचकर खाना पूर्ति कर लेती है। प्रभारी कभी भी किसी भी उपस्वास्थ केन्द्र को जाना भी उचित नही समझते। जिसपर टीम ने भविष्य में देखने को कहा। लोगो ने नानपारा देहात के ग्राम हकीम पुरवा में बने उपस्वास्थ्य केन्द्र की बदहाली की शिकायत की। जिसपर डा0 संजय सोलंकी शिकायत कर्ताओं से नाराज हो गये। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नानपारा में बन रहे कूड़ा निस्तारण घर की शिकायत सी.एस.ओ. से की और कहा कि निर्माण में पीले ईट के साथ मानक के विपरीत मसाले का प्रयोग हुआ है।

No comments:

Post a Comment