ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल ब्यूरो)
बरेली मण्डल/जमुनियां खास (पीलीभीत) उ0प्र0। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव पुरैनी दीपनगर निवासी तारा सिंह अपनी धान की फसल कटा कर पीलीभीत मंडी में बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे थे माधोटांडा पीलीभीत रोड जंगल सिद्ध बाबा से दो किलोमीटर आगे पहुंचते ही ट्रैक्टर का अगला टायर पंक्चर हो जाने से टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रोड से नीचे पलट गया घटना से सरदार तारा सिंह दाहिने पैर में गंभीर रुप से चोटे आने से घायल हो गए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया कुछ देर उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया जहां अभी हालत नाजुक बनी हुई है ।

No comments:
Post a Comment