कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल(बहराइच) उ०प्र०। दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्यविभाग पूरी टीम ने जरवल रोड में एक साथ कई दुकानों पर छापा मारकर खाद्य सामग्री का सैंपल लिया है। टीम की एक साथ आने से पूरे बाजार में हाहाकार मच गया।दुकानदारों को जैसे ही जानकारी मिली सभी ने अपनी- अपनी दुकानें बंद कर दी और बाजार में टहलने लगे। टीम के इस समय छापेमारी से आम जन को काफी कठिनाइयों का सामना पड़ रहा है।क्योंकि दुकानों के बंद होने से खाने पीने योग्य सामग्री मिलना बंद हो गई दुकानदारों में भय व्याप्त है कि मेरे भी दुकान का सैंपल न ले लिया जाए। इसलिए सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी है।जबकि टीम को त्यौहार से पहले भी छापेमारी करते रहना चाहिए जिससे बाजार में उपभोक्ताओं को सही खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके लेकिन त्यौहार के दिन ऐसा करने से अन्य पब्लिक को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

No comments:
Post a Comment