सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। बेचई पुरवा मे न्याय पंचायत स्तरीय बाल कीडा प्रतियोगिता न्याय पंचायत जगन्नाथपुर पुरे बेचई का आयोजन सकुल प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव कि देखरेख मे सम्पन्न हुआ। ग्राम प्रधान शोभाराम वर्मा ने माँ सरस्वती का माल्यार्पण करके खेलकूद की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी रामफेरन विश्वकर्मा तथा विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य अरविन्द चौधरी, संकुल शब्बीर अहमद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।
शिक्षक मोनिका श्रीवास्तव,परवेज अख्तर,रमेश कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, मो0 रफीज खां, वरूण कुमार त्रिपाठी, करूणानिधि गोस्वामी, उषा देवी एवं सईद अहमद ने खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कर ली। प्राथमिक स्तर कबड्डी मे प्रा0वि0 बरगदिहा प्रथम, 100 मीटर दौड़ मे मन्जूर अहमद प्रा0वि0 बेचईपुरवा प्रथम, कूद में नन्द किशोर प्रा0वि0 गिरधरपुर प्रथम, लेखन हिन्दी मे मन्जूर अहमद उपरोक्त प्रथम, अंग्रेजी मे रीतेश कुमार प्रा0वि0 जगन्नाथपुर रहे। जुनियर स्तर मे खो खो एवं कबड्डी पूर्व मा0वि0 हाड़ा बसहरी विजेता टीम रही 200 मीटर दौड़ एवं कूद पूर्व मा0वि0 आम्बा पोखर प्रथम लेखन हिन्दी मे संजय कूमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर प्रथम, अंग्रेजी शुभम कश्यप, पूर्व मा0 विद्यालय बेचईपुरवा स्थान पर रहे। कार्यक्रम में एक दर्जन स्कूल के बच्चो ने भाग लिया इस मौके पर तमाम ग्रमीण और गणमान्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment