Tuesday, October 22, 2019

शिक्षक राजेश डायट प्रवक्ता पद पर हुए चयनित, खुशी की लहर

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल रोड (बहराइच) उ0प्र0। जनपद बहराइच के विकासखंड जरवल के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत एक सहायक अध्यापक का चयन डायट प्रवक्ता पद पर हुआ है। शिक्षक की सफलता पर शिक्षक साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की इकाई जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्रवक्ता पदों पर विभिन्न विषयों के लिए आयोजित परीक्षा व साक्षात्कार के उपरांत बीती 18 अक्टूबर को परीक्षा परिणामो की घोषणा की गई। जिसमे शिक्षाशास्त्र विषय हेतु आयोग द्वारा जारी किए गए कुल 146 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की प्रादेशिक सूची में जनपद के विकासखंड जरवल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पासिनपुरवा में तैनात गणित विषय के अध्यापक राजेश कुमार का भी चयन हुआ है। राजेश मूल रूप से बरेली जनपद के निवासी हैं और 29334 गणित विज्ञान भर्ती के अंतर्गत वर्ष 2015 से जनपद में नियुक्त है। शिक्षक की इस कामयाबी पर हर्ष जताते हुए बीईओ जरवल अमित श्रीवास्तव ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जरवल ब्लॉक इकाई अध्यक्ष उबैदुर्रहमान ने कहा कि राजेश ने इस सफलता से न सिर्फ विकासखंड जरवल बल्कि जनपद का भी मान बढ़ाया है, संगठन द्वारा जल्द ही एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एबीआरसी रीता सिंह, मंत्री दारा सिंह, खलिकुज्ज्मा, आरिफ हाशमी, जुल्करनैन खां, मो० मुजम्मिल, रानू ठाकुर, भरत राजोरिया, दीपक, ज्योति कुमार, लोकेश श्रीवास्तव, आकांक्षा नायक, अर्चना पांडेय, गीता शर्मा, आराधना शुक्ला समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी।

No comments:

Post a Comment