डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आगामी पर्व को देखते हुए नानपारा देहात के पंचायत भवन बल्हा में शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी शंभू कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया बैठक में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र में 178 मूर्तियां रखी गई है जिसमें गायघाट तट पर 62 सबसे अधिक मूर्तियां के विसर्जन के साथ-साथ मोहरबा घाट इटहा गढीघाट आदि पर भी विसर्जन होगा सभी स्थानों पर विसर्जन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है रास्तों पर काम हो रहा है जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा इसके बाद प्रेमनाथ दीक्षित आनंद प्रकाश श्रीवास्तव अजय गुप्ता नंदलाल जायसवाल आदि ने कुछ समस्या रखी जिनके निदान के लिए कहा गया चेयरमैन अब्दुल मोहित उर्फ राजू पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद ने बैठक को संबोधित कर अपनी बात रखी पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि सभी धर्मों के लोग चाहते हैं कि त्योहारों को अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक मनाएं और त्योहारों के माध्यम से नई ऊर्जा प्राप्त करें शेष 1 परसेंट लोग राजनीति के लाभ के लिए कभी अपने नाम के लिए विवाद पैदा करने का प्रयास करते हैं उन्हें प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है और उन पर पूरी निगाह रखे हुए हैं त्योहारों को संपन्न कराने के लिए समाज के अच्छे लोगों का सहयोग जरूरी है।
अंत में जिलाधिकारी शंभू कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार में यदि कहीं कोई विवाद हो जाता है तो उसमें इलाज रोजगार सहित तमाम समस्याएं खड़ी होती है और लोग प्रभावित होते हैं हम सभी लोग अपने अंदर के रावण का वध करके सभी त्यौहारों को मनाए एसपी ने कहा अराजक तत्वों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है हम समाज के लोगों के सहयोग की अपेक्षा करते हैं बैठक में उप जिलाधिकारी राम आसरे वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण द्विवेदी खंड विकास अधिकारी बलहा सुभाष चंद्र सरोज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा ग्राम प्रधान नानपारा देहाती गुलाम सहित तमाम ग्राम प्रधान सभासद एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment