सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के मदरसा जामिया काश्मिया खैरुलउलूम में वृक्षारोपण की मुहिम चलाई गई। जिसमे मदरसा के वॉयस प्रिन्सिपल मौलाना सालिम क़ासमी ने पेड़ लगाकर वृक्षारोपण मुहिम का आगाज़ किया और उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में पेड़ लगाने, पानी बचाने और साफ सफाई की आवाज़ लगाई जा रही है। मगर हमारे नबी स0अ0 ने 1441 साल पहले फरमाया था कि पानी का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नही करना चाहिए क़यामत के दिन तुमसे पानी का हिसाब लिया जाएगा।
पेड़ के सिलसिले में आपने फरमाया कि पेड़ लगाना सदक-ए-जरिया है। और आपने खुद अपने हाथों मुबारक से पेड़ लगाए है और फरमाया की कोई शख्स पेड़ लगाए और उस पेड़ में से कोई आदमी या जानवर कुछ खा ले तो पेड़ लगाने वाले को सदके का सवाब मिलेगा। और सफाई के मुताल्लिक से आपने फरमाया की पाकी आधा ईमान है, और अल्लाह पाक साफ है और सफाई को पसंद करते है । और पेड़, पानी और सफाई इंसानी सेहत के लिए बहोत ही जरूरी है। माहौल को साफ सुथरा रखने के लिए पेड़ का बहोत महत्व है। आज बहोत तेज़ी से पेड़ काटे जा रहे है जिसकी वजह से वातावरण खराब होता जा रहा है और इसका सीधा असर इंसान की जिंदगी पर पड़ रहा है। हमे चाहिए कि हम पेड़ ज्यादा लगाए और पानी का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करे और हम खुद भी साफ रहे और आस पास भी साफ सफाई रखे। ताकि हम अपनी सेहत की हिफाज़त कर सके और आने वाली नस्ल के लिए अच्छा काम कर जाए और सदक-ए-जरिया का सवाब भी हमे मिलता रहे। इस मौके पर मौलाना इस्तियाक कासमी, मौलाना शादाब फ़ारूक़ी, मौलाना नसीम कासमी, कारी मोहम्मद जुनेद, हाफिज अली हसन, मास्टर अब्दुल कुददूस वगैरह मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment