Wednesday, October 2, 2019

क्षेत्रों में सफाई अभियान की जग रही अलख, जिम्मेदारों को फटकार

गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर में एसडीए ने नालियों तथा सड़कों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया, कलीनगर में वार्ड नंबर 1 से 3 नंबर तक नालियों तथा सड़कों की साफ-सफाई के लिए सभासदों को दिशा निर्देश दिए, सफाई में खामियां मिलने पर वार्ड के सभासदों को फटकार भी लगाई, और जल्द ही खामियों को दूर करने को कहा, इसी बीच उन्होंने जनता को पॉलिथीन के प्रयोग को मना करने को भी कहा, तथा स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया, इस मौके पर कलीनगर एसडीएम हरिओम शर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य,  अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती,  नगर पंचायत अध्यक्ष ताहिर खान, सभासद अरविंद राठौर वार्ड नंबर 5, राजीव राठौर वार्ड नंबर 8, मौके पर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment