Tuesday, October 1, 2019

कलीनगर बेंड बाजे के साथ में निकाली गई राम बारात

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNICoverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/बरेली मण्डल (उ0प्र0)। तहसील क्षेत्र के कस्बा कलीनगर में ऐतिहासिक रामलीला मेले के उपलक्ष में भगवान श्री राम की बारात निकाली गई एवं मनमोहक झांकियों को सजाकर नगर में धूमधाम से निकाली गई कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान राम की बारात का शुभारंभ किया गया नगर की गलियों चौराहो से होते हुए होली चौराहे पर देर शाम समापन किया गया भगवान श्री राम की बारात में पटाखा चलाते हुए लोग सबसे आगे चल रहे थे एवं बैंड बाजों के साथ बराती उनकी मधुर धुन में मस्त होकर झूम रहे थे बारात में भगवान श्री राम सीता भगवान शंकर मां दुर्गा राधाकृष्ण सहित आज दर्जन भर से अधिक देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी थी देवी देवताओं की झांकियां सजा कर पांच बुग्गियो पर सवार होकर नगर में घुमाया गया जिससे नगरवासियों की भीड़ साथ में बनी रही। 
 अंत में भगवान श्री राम की बारात देर शाम होली चौराहा पर पहुंचकर नगर के लोगों के द्वारा आरती व तिलक कर  कार्यक्रम का समापन किया गया सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस को लगाया गया था पुलिस टीम राम बारात के साथ-साथ नगर भ्रमण में लगी रही, इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश पासवान पवन जैसवाल राम बहादुर शर्मा सुनील कटियार पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार राजीव कुमार राठौर सुखलाल पासवान महेश जयसवाल महेंद्र विनय कटियार गौरव शर्मा पांडे मुकेश यादव गंगाराम शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment