Saturday, October 5, 2019

पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है बदहाली का शिकार

प्रेमपाल यादव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। तहसील पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का सिलसिला अभी भी जारी जहां आज भी लोगों को दवाई लेने के लिए सुबह से शाम तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। 
दवाई वितरित करने वाले कर्मियों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है जो पहले से ही बीमार है सुबह से शाम तक लाइन में भूखे प्यासे रहने से उनका स्वास्थ्य और बिगड जाता है इसके बावजूद मरीजों को दवाइयों की कमी होने के कारण बाहर मेडिकल स्टोरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment