Tuesday, October 29, 2019

भाजपा सदस्य ने शहीद के घर जाकर मनाया दीवाली, बांटी खुशियां

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार भाजयुमो बहराइच के जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने दीपावली के अवसर पर शहीद के घर जाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। जनपद के विशेश्वरगंज अंतर्गत गांगूदेवर में शहीद सूर्यभान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर शहीद के पिता सुरेश सिंह  (शिक्षक) उनको भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा पयागपुर के संयोजक निशंक त्रिपाठी उपस्थित रहे, बताते चलें कि मात्र 22 वर्ष की अल्पायु में ही शहीद हो गए  शहीद सूर्यभान सिंह जी को सभी ने नम आंखों से  नमन किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडे जिला मंत्री अमित शर्मा मंडल अध्यक्ष आनंद शुक्ला उपाध्यक्ष रवि मिश्रा व अन्य युवा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment