Monday, October 21, 2019

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष  कैलाश नाथ राना ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिन दहाड़े की गयी नृशंस हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजकर हत्यारों को फांसी की सजा मुकर्रर कराने के साथ 50 लाख का मुआवजा परिवार सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
प्रदेश में लगातार हो रही हिंदूवादी संगठन के नेताओं की दिनदहाड़े हो रही हत्याओं पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री तिवारी की पत्नी और उनकी माँ की मांगों को अति शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग भी शामिल गयी है। हिंदू युवा वाहिनी न्याय पंचायत अध्यक्ष संजय प्रजापति, नगर अध्यक्ष आकाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद कनौजिया, स्वामीनाथ गुप्ता, सिद्धांत सिंह, रामसमुझ यादव, विजय भान सिंह, वीरभान सिंह, राहुल सिंह आदि लोगों में काफी आक्रोश दिखा।

No comments:

Post a Comment