Friday, October 18, 2019

नमामि गंगे प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। बिठूर में शुक्रवार को प्रमुख सचिव नगर विकास एवम् गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश नामामि गंगे के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मनोज कुमार सिंह पहुचे जहा उन्होंने ब्रह्मावर्त घाट पर गिर रहे नाले का निरीक्षण किया।राफ्टिंग करते हुए देवप्रयाग से बिठूर पहुची 9 सदस्यीय टीम को माला पहना हौसला अफजाई की। 
इसके बाद गंगा आरती की।इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओ ने ब्रह्मावर्त घाट से नानाराव पेशवा स्मारक पार्क तक गंगा सफाई जागरूकता यात्रा निकाली।श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा शीघ्र ही बिठूर में माँ गंगा नाले के पानी से मुक्ति होगी।8 में से 6 नालो पर काम चल रहा है।इस दौरान गंगा सुरक्षा दल के सदस्यो ने गंगा घाटो पर सफाई कर्मियो द्वारा सफाई न करने की शिकायत की जिस पर अधिकारी ने जनसहयोग की भागीदारी की बात कह पल्ला झाड़ लिया।इस मौके पर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार शुक्ला,कर निरीक्षक चंद्रकिशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment