Wednesday, October 2, 2019

चोरी कर भैंस ले जाते हुए पकड़ा गया अभियुक्त, कार्यवाही शुरू

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। थाना बौण्डी में मु0अ0सं0 – 224/19 धारा 379/411 IPC थाना बौण्डी जनपद बहराइच थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह मय उ0नि0 विजय शंकर मय हमराह कां0 मानवेन्द्र प्रताप यादव व कां0 धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता के रात्रि भ्रमण व देखभाल क्षेत्र में मामूर था कि भ्रमण के दौरान 03 व्यक्ति भैस के साथ जा रहा थे संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने का प्रयास किया गया तो तीनों व्यक्ति भागने लगे जिसमें से एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया तथा दो व्यक्ति भागने में सफल रहे पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बताया कि मेरा नाम राजन सिंह पुत्र रमेश सिंह नि0 शारदासिंह पुरवा दा0 गोलागंज थाना बौण्डी जनपद बहराइच है और पूछने पर बताया कि मैने यह भैंस ग्राम महरापुरवा दा0 बौंडी से अरुण कुमार चौबे के दरवाजे से चुराई है और इसको बेचने के लिये बेड़नापुर बाजार ले जा रहे थे को मौके से गिरफ्तार कर बरामद माल को प्रार्थी अरूण कुमार चौबे को सुपुर्द किया गया तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment