डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ०प्र०)। विगत दिनों संपन्न हुए त्यौहार गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, विसर्जन ,मोहर्रम एवं चेहल्लुम त्योहारों को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने संतोष जताया और कोतवाली नानपारा के इंस्पेक्टर सहित समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया यह प्रशस्ति पत्र शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह के हाथों प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र पाने वालों में प्रमुख रूप से कोतवाल नानपारा संतोष कुमार सिंह ,कस्बा चौकी प्रभारी सुधीर कुमार शुक्ला ,चौकी प्रभारी राजा बाजार, चौकी प्रभारी मटेरा चौकी प्रभारी गुरु गुट्टा सहित समस्त उपनिरीक्षक आरक्षी मुंशी और ड्राइवर सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया प्रशस्ति पत्र पाने के बाद पुलिसकर्मियों में हर्ष है लोगों का कहना है कि अच्छे काम करने पर यदि समय समय पर इसी तरह सम्मान मिले तो पुलिस विभाग के लोग और भी बढ़ चढ़कर अच्छे काम करेंगे।

No comments:
Post a Comment