सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा/बहराइच। स्थानीय राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के समापन समारोह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को गांधी जी के दर्शन एवं विचारों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल ने सभी छात्र छात्राओं को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेने तथा स्वच्छता सेवा और अहिंसा के विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय के प्रवक्ता अरुण प्रकाश चौधरी ने इस अवसर पर छात्रों को बताया की महात्मा गांधी जी के विचार अभी भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है उनके सत्य और अहिंसा के संबंध में किए गए प्रयोग विकास के इस दौर में भी लोगों के लिए शोध का विषय बना हुआ है।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं को साफ सफाई बेसहारा एवं लाचार लोगों की सेवा तथा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए संकल्प दिलाया गया सभी छात्र छात्राओं को प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश की संकल्पना के अंतर्गत शपथ दिलाया गया कि आज से कभी भी एकल प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इससे होने वाली हानियों के विषय में परिचित कराएंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे कि वह भी भविष्य में एकल उपयोग में आने वाली प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रामकृष्ण यादव ने सभी बच्चों को गांधी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर मोहम्मद शरीफ अंसारी, शमीम अहमद, अजय कुमार यादव, अब्दुल्लाह अंसारी, सोनू मिश्रा, रफीक अहमद सिद्दीकी, खालिद मुर्तजा उस्मानी, शब्बीर अहमद, आबिद अली तथा संजय वर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment