डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर को 42वी वाहिनीसशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय अगय्या नानपारा मे 42 एंव 59 वाहिनी के संयुक्त रूप से कमांडेंट एस. के. शर्मा की अध्यक्षता मे "वन्य प्राणी सप्ताह" का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह मे वन ऐंव वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं संवर्धन के विषय मे समाज के विभन्न वर्गों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता है। आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप डॉक्टर अमिता कनौजिया, प्रोफेसर जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने बताया कि हमारे जीवन मे वनों का होना कितना जरूरी है। वन होंगे तभी पर्यावरण अच्छा होगा, और जीव होंगे तभी वन सुरक्षित हैं। कैसे जीवों को बचाए तथा जीवों की खाल को तस्करी करने से रोके, उनकी खाल को पहचान करने के गुर भी सिखाए। कमांडेंट 42 ने भी बताया कि कैसे वन्य प्राणियों की हिफ़ाज़त की जाए।आज के इस कार्यक्रम मे डीएफओ बहराइच मनीष कुमार सिंह, रेंज अधिकारी रूपईडीहा अनूप कुमार बाजपई, रेंज अधिकारी नानपारा राशिद जमील , रेंज अधिकारी अब्दुल्ला गंज अहमद सिद्दीकी ने भी वन्य प्राणियों के बारे मे जानकारी दी।
इस कार्यक्रम मे 42 वी वाहिनी के उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार, डॉ. के. डी. कांबले, निरीक्षक ज. के. त्रिपाठी, राजपाल, के आलावा 42वी व 59वी वाहिनी के सभी अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी गण , जवान व वन विभाग के भी लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment