Tuesday, October 1, 2019

संपूर्ण समाधान दिवस कलीनगर में एसडीएम ने सुनी जनशिकायतें

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। मंगलवार को तहसील तहसील कलीनगर में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया,कलीनगर में एसडीएम हरीओम शर्मा ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर किसी भी सिकायत का निस्तारण नही किया गया शिकायतों को लेकर एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए इस दौरान तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य , सामाजिक वानिकी वन दरोगा अजमेर सिंह यादव,डी के गोयल रेंजर बराही,सप्लाई स्पेक्टर अनिल कुमार,एस आई संजीव कुमार, सहित राजस्व विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment