कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच (उ0प्र0)। रामलीला मैदान जरवल रोड में हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है तथा निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय बनाने पर बल दिया गया है।
जरवल रोड के रामलीला मैदान में हिंयुवा की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंयुवा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक रणजय सिंह रहे मुख्य अतिथि श्री सिंह ने बताया की हिंदू वाहिनी के मुखिया व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया है उन्होंने बताया कि युवा कार्यकर्ता राष्ट्र के नवनिर्माण के प्रति समर्पित रहे तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर तत्पर रहे इसके अलावा कार्यकारिणी के विस्तार में अशोक मिश्र उर्फ अन्ना को तहसील कैसरगंज का मीडिया प्रभारी, जरवल नगर अध्यक्ष आकाश गुप्ता, संजय प्रजापति को अठाईसा न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।तथा जरवल के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है जिनकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
बैठक में हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना, स्वामीनाथ गुप्ता,राम लोटन जयसवाल,चंदन पोरवाल ,राजेश श्रीवास्तव, मोनू पंडित,वीरेश सिंह राजेश यज्ञ सैनी, सिद्धांत सिंह, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment