Friday, October 25, 2019

धनतेरस आज, जरवल टाऊन में सजी मूर्तियां व बर्तनों की दुकानें

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। 25 अक्टूबर को धनतेरस, शहर में सज गई दिवाली की दुकानें,जरवल बाजार में दिवाली उत्सव की खरीदारी शुरू हो गई है। 25 अक्टूबर को धनतेरस और 27 को दीवाली उत्सव है। हर दुकानदार बर्तन व मूर्तियों से सजा दिए।
जरवल बाजार में दिवाली उत्सव की खरीदारी शुरू हो गई है। 25 अक्टूबर को धनतेरस और 27 को दीवाली उत्सव है। हर दुकानदार ने अपने सामान को बेचने के लिए सजा लिया है। मिट्‌टी मूर्तियां और बर्तन बनाने वाले कलाकारों ने भी आकर्षक चीजें बनाकर कच्चे क्वार्टर चौक व शहर में कई जगह दुकानें सजाई हैं। इसी तरह कहीं सजावटी सामान तो कहीं खिलौनों की दुकानें सजी हैं।

No comments:

Post a Comment